भागलपुर, जुलाई 11 -- Bhagalpur News: बड़हिया (लखीसराय) से दिग्विजय कुमार की रिपोर्ट प्रखंड के गिरधरपुर पंचायत अंतर्गत गिरधरपुर गांव में शुक्रवार को सर्पदंश की एक दर्दनाक घटना में 11 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मृतका की पहचान गांव निवासी राजन महतो की 11 वर्षीय पुत्री नंदनी कुमारी के रूप में हुई। जानकारी अनुसार, नंदनी शुक्रवार दोपहर खेत से बकरी चराकर घर लौटी थी। इसी दौरान बारिश शुरू हो गई। घर पहुंचने के बाद वह उपलों (गोइठा) से भरे कमरे के बाहर रखी खाट पर बैठी थी। तभी किसी विषैले सांप ने उसे काट लिया। सर्पदंश के बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ने लगी और वह बेचैन होकर शोर मचाने लगी। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: जमुई : विषैले सांप के डंसने से नावालिग बच्ची की मौत घटना के समय उसके माता-पिता घर पर मौजूद नहीं थे। बताया गया कि उसकी मां अपनी बड़ी पुत्री के ...