Bhagalpur News: लखीसराय : सभी थानों में रॉल-कॉल सह समीक्षा बैठक, पुलिस अधिकारियों के कार्यों की हुई समीक्षा
भागलपुर, अगस्त 8 -- Bhagalpur News: लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट शनिवार को पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देश पर जिले के सभी थानों में रॉल-कॉल सह समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान संबंधित थानाध्यक्षों ने पुलिस अधिकारियों एवं जवानों के कार्यों की गहन समीक्षा की। लंबित मामलों, कांडों के अनुसंधान, वारंट एवं कुर्की-जब्ती की कार्रवाई तथा अपराध नियंत्रण से जुड़े बिंदुओं पर आवश्यक चर्चा की गई। बैठक में थानाक्षेत्र की वर्तमान विधि-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करते हुए संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने, नियमित गश्ती बढ़ाने तथा आम लोगों की शिकायतों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। यह भी पढ़ें- Araria News: विधि-व्यवस्था,अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.