भागलपुर, जुलाई 29 -- Bhagalpur News: लखीसराय से मनीष कुमार की रिपोर्ट लखीसराय। श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। शहर की सड़कों पर छोटी मालवाहक ट्रकों को अवैध रूप से मॉडिफाई कर उनमें क्षमता से कई गुना अधिक श्रद्धालुओं को बैठाकर ढोया जा रहा है। वाहनों के ऊपर बांस के बल्लों की मदद से अस्थायी ढांचा तैयार कर लोगों को बैठाया जा रहा है, जबकि नीचे भी वाहन पूरी तरह यात्रियों से भरे हुए हैं। इससे किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। श्रावणी मेला शुरू होने से पहले डीएम शैलेंद्र कुमार ने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा था कि किसी भी मालवाहक वाहन को मॉडिफाई कर श्रद्धालुओं के परिवहन में उपयोग नहीं किया जाएगा। आदेश में नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिला...