Bhagalpur News: लखीसराय : शहीद स्तंभ पर लाइटिंग की मांग, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को सौंपा आवेदन
भागलपुर, अगस्त 8 -- Bhagalpur News: लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट पुरानी बाजार स्थित शहीद द्वार के समीप शहीद स्थल एवं शहीद स्तंभ पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था कराने की मांग को लेकर बजरंग दल के मुंगेर विभाग संयोजक सोनू पटेल ने नगर परिषद लखीसराय के कार्यपालक पदाधिकारी को आवेदन दिया है। आवेदन के माध्यम से शहीद स्तंभ पर अविलंब आकर्षक एवं पर्याप्त लाइटिंग की व्यवस्था कराने की मांग की गई है। आवेदन में कहा गया है कि शहीद स्तंभ देश के वीर शहीदों के सम्मान और राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक है। इसके बावजूद शाम और रात के समय शहीद स्थल पर पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था नहीं रहने के कारण वहां अंधेरा छाया रहता है। इससे शहीद स्थल की गरिमा प्रभावित होने के साथ-साथ सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी रहती है। अंधेरे का लाभ उठाकर असामाजिक तत्वों के जमावड़े की आशंका भी जत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.