भागलपुर, सितम्बर 24 -- Bhagalpur News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देशानुसार बुधवार की रात जिले के विभिन्न थानों की पुलिस ने अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया। अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों में संध्या गश्ती के क्रम में संदिग्ध दुकानों एवं स्थानों की तलाशी ली गई। इसी क्रम में बड़हिया थाना क्षेत्र में भी पुलिस टीम द्वारा कई दुकानों की जांच-पड़ताल की गई। पुलिस ने दुकानदारों को अवैध शराब अथवा किसी भी प्रकार के मादक पदार्थ की बिक्री नहीं करने की सख्त हिदायत दी। लखीसराय पुलिस के अनुसार जिले में अवैध शराब और मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में गश्ती बढ़ाने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर...