भागलपुर, अक्टूबर 29 -- Bhagalpur News: - विद्यापीठ चौक बस स्टैंड से नगर परिषद को हर साल लाखों का राजस्व, यात्रियों को बुनियादी सुविधाओं का इंतजार लखीसराय, एक प्रतिनिधि। शहर के प्रमुख बस पड़ावों की नीलामी से लखीसराय नगर परिषद को लाखों रुपये का राजस्व प्राप्त हो रहा है, लेकिन यात्रियों और वाहन चालकों को बुनियादी सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं हैं। विद्यापीठ चौक आंबेडकर बस पड़ाव पर न तो यात्रियों के बैठने की समुचित व्यवस्था है और न ही पेयजल और शौचालय जैसी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं। बसों को खड़ा करने के लिए भी पर्याप्त जगह नहीं है। ऐसे में सवाल उठता है कि लाखों रुपये के राजस्व के बावजूद बस पड़ावों की व्यवस्था दुरुस्त क्यों नहीं हो पा रही है। जानकारी के अनुसार, नगर परिषद कार्यालय में 7 जनवरी 2026 को विद्यापीठ चौक बस पड़ाव और नया बाजार बाइपास बस पड़ाव...