Bhagalpur News: लखीसराय : रोको-टोको अभियान चलाकर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच
भागलपुर, अक्टूबर 24 -- Bhagalpur News: लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक लखीसराय के निर्देशानुसार विगत रात्रि जिले में रोको-टोको अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य मद्य पदार्थों एवं प्रतिबंधित वस्तुओं के परिवहन पर रोक लगाने के साथ-साथ अपराध नियंत्रण सुनिश्चित करना था। इस दौरान पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं एवं वाहनों की सघन जांच की। पुलिसकर्मियों ने आने-जाने वाले वाहनों को रोककर उनकी जांच की तथा संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। अभियान के माध्यम से शराब तस्करी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने का प्रयास किया गया। पुलिस प्रशासन ने अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जांच अभियान चलाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.