Bhagalpur News: लखीसराय : राखियों से सजी बच्चों की कलाइयां, उपहार देकर भाई-बहनों ने जताया स्नेह
भागलपुर, अगस्त 27 -- Bhagalpur News: बड़हिया,निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मुसहरी टोला दरियापुर में गुरुवार को बाल संसद के तत्वावधान में रक्षाबंधन का उत्सव उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और आपसी विश्वास का संदेश देखने को मिला। उत्सव की शुरुआत राखी निर्माण प्रतियोगिता से हुई। बाल संसद के सदस्यों ने अपनी रचनात्मकता का परिचय देते हुए आकर्षक राखियां तैयार की। इसके बाद छात्राओं ने विधि-विधान के साथ विद्यालय के छात्रों की दाहिनी कलाई पर राखी बांधी। तिलक लगाने और मिठाई खिलाने के साथ उन्होंने भाई-बहन के रिश्ते की आत्मीयता को जीवंत किया। वहीं, छात्रों ने भी छात्राओं को उपहार भेंट कर उनके प्रति स्नेह व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: पी जे सरस्वती शिश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.