भागलपुर, नवम्बर 14 -- Bhagalpur News: कजरा (लखीसराय) से वैदेही शरण की रिपोर्ट लोकआस्था, पवित्रता, तपस्या और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक छठ महापर्व लखीसराय जिले की प्राचीन धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा का अभिन्न हिस्सा है। सूर्य उपासना की यह परंपरा केवल धार्मिक अनुष्ठान तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका संबंध प्राचीन अंगभूमि की ऐतिहासिक विरासत, रामायण और महाभारत काल की पौराणिक मान्यताओं तथा स्थानीय जनजीवन से भी जुड़ा हुआ है। कार्तिक शुक्ल पक्ष की षष्ठी को मनाया जाने वाला यह महापर्व जिले के गांवों से लेकर शहरी क्षेत्रों तक समान श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीसराय : माता सीता की सूर्य उपासना से जुड़ी है छठ की पौराणिक परंपरा, अंगभूमि में सदियों से कायम है लोकआस्थाअंगभूमि में सूर्य आराधना की परंपरा स...