भागलपुर, अक्टूबर 28 -- Bhagalpur News: लखीसराय से मनीष की रिपोर्ट बड़हिया। बड़हिया प्रखंड के टाल क्षेत्र स्थित पाली त्रिमुहान के समीप सिंघिया-सरौरा जलकर में मछली मारने को लेकर उपजे विवाद में मारपीट के दौरान गंभीर रूप से घायल एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। इस मामले में एक पक्ष की ओर से वीरुपुर थाने में आवेदन देकर 31 नामजद समेत अन्य 10 लोगों पर मारपीट, हवाई फायरिंग, लूटपाट और रंगदारी मांगने का आरोप लगाया गया है। जानकारी अनुसार मंगलवार की दोपहर करीब 12:30 बजे जलकर में एक पक्ष के लोग मछली मार रहे थे। इसी दौरान गांव के ही सूरज साहनी समेत कई लोग वहां पहुंचे। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि सभी ने एकजुट होकर गाली-गलौज शुरू कर दी और देसी पिस्तौल से हवाई फायरिंग की। इससे भयभीत होकर मछली मार रहे लोग अपनी ...