भागलपुर, अगस्त 13 -- Bhagalpur News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिले के प्रगतिशील कृषकों के लिए बागवानी फसलों की खेती, कीट प्रबंधन एवं मूल्यवर्धन विषय पर एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कृषि पदाधिकारी-सह-परियोजना निदेशक, आत्मा, लखीसराय कुंदन कुमार ने की। यह भी पढ़ें- Purnia News: डुमरा में किसान गोष्ठी, वैज्ञानिकों ने बताए उन्नत खेती के तरीकेप्रशिक्षण का उद्देश्य प्रशिक्षण का उद्देश्य किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक कृषि तकनीकों की जानकारी देकर बागवानी फसलों के उत्पादन, गुणवत्ता और आय में वृद्धि के लिए प्रेरित करना था। प्रशिक्षण के दौरान कृषकों को बागवानी फसलों की वैज्ञानिक एवं उन्नत खेती, गुणवत्तापूर्ण उत्पादन, प्रमुख कीट एवं रोगों की पहचान तथा उनके समेकित प्रबंधन की जानकारी दी गई।कीट प्रबंधन त...