भागलपुर, सितम्बर 21 -- Bhagalpur News: लखीसराय से मनीष कुमार की रिपोर्ट लखीसराय, एक प्रतिनिधि। नगर परिषद लखीसराय की ओर से स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत शहर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का आयोजन 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक 'स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत' थीम के तहत किया जा रहा है। इसी क्रम में शहर के प्रमुख स्थलों पर कम्युनिटी टॉयलेट यूनिट क्लीनिंग अभियान चलाकर साफ-सफाई की गई। अभियान के दौरान नगर परिषद के कर्मियों ने सार्वजनिक एवं प्रमुख स्थानों पर सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया। परिसर के आसपास जमा कचरे को हटाया गया तथा लोगों को सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी नहीं फैलाने के लिए जागरूक किया गया। नगर परिषद की ओर से स्वच्छता को केवल सरकारी अभियान न मानकर इसमें आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है। अ...