भागलपुर, जुलाई 22 -- Bhagalpur News: सूर्यगढ़ा से राजेंद्र राज की रिपोर्ट सूर्यगढ़ा। थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत के इंग्लिश यादव टोला गांव निवासी गजोधर यादव के पुत्र 56 वर्षीय बालेश्वर यादव बुधवार की सुबह करीब पांच बजे एनएच-80 के बगल में अपने मवेशी को चारा दे रहे थे तभी एक पिकअप वाहन ने उन्हें धक्का मार दिया जिससे उनकी मौत हो गई। कुछ लोगों का कहना है कि मवेशी को चारा देने के बाद वे शौच के लिए एनएच-80 पार कर रहे थे तभी वाहन ने पहले उनके मवेशी को धक्का मारा और फिर उन्हें धक्का मार दिया जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Supaul News: तेज रफ्तार पिकअप वैन ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर मौत घटना के बाद वाहन चालक वाहन लेकर भागने में सफल हो गया। घटना के दौरान हुई आवाज से आस-पास के लोग जब वहां पहुंचे तो लोगों ने सड़क पर बालेश्वर या...