भागलपुर, अगस्त 22 -- Bhagalpur News: लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने जमालपुर-किऊल रेलखंड के पवई ब्रह्मस्थान हॉल्ट पर जमालपुर-गया- जमालपुर मेमू पैसेंजर ट्रेन के प्रायोगिक ठहराव की घोषणा की है। यह ठहराव 24 अगस्त 2026 से प्रभावी होगा। रेलवे के इस निर्णय से पवई ब्रह्मस्थान एवं आसपास के गांवों के यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 63387 जमालपुर-गया मेमू पैसेंजर और 63388 गया-जमालपुर मेमू पैसेंजर का पवई ब्रह्मस्थान हॉल्ट पर एक-एक मिनट का प्रायोगिक ठहराव दिया गया है। ट्रेन संख्या 63387 जमालपुर से गया की ओर जाने के क्रम में पवई ब्रह्मस्थान हॉल्ट पर सुबह 9:09 बजे पहुंचेगी और एक मिनट रुकने के बाद आगे के लिए रवाना होगी। यह भी पढ़ें- पावई ब्रोहमस्थान हॉल्ट...