भागलपुर, सितम्बर 24 -- Bhagalpur News: - बैठक की शुरूआत राष्ट्रगान से हुई, स्वच्छता, जलापूर्ति व स्ट्रीट लाइट का भी उठा मुद्दा लखीसराय, एक प्रतिनिधि। नगर परिषद लखीसराय के सभागार में सभापति अरविंद पासवान की अध्यक्षता में साधारण बोर्ड की बैठक हुई। बैठक में वार्ड पार्षदों ने नगर क्षेत्र के विकास, स्वच्छता, जलापूर्ति, सड़क, नाला, स्ट्रीट लाइट और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। गत बैठक की कार्यवाही की संपुष्टि के बाद कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। बैठक में नगर परिषद क्षेत्र के सभी 33 वार्डों में नाला, ढक्कन और स्लैब की मरम्मत के लिए 70 लाख रुपये खर्च करने की स्वीकृति दी गई। इसमें केआरके मैदान के मुख्य गेट के समीप नाली एवं स्लैब की मरम्मत पर चार लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। सभी वार्ड पार्षदों को इस स...