भागलपुर, सितम्बर 2 -- Bhagalpur News: लखीसराय से मनीष की रिपोर्ट लखीसराय। दुर्गा पूजा को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी बीच मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं और आम लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसको लेकर नगर परिषद लखीसराय के वार्ड नंबर 16 के वार्ड पार्षद गौतम कुमार ने बुधवार को पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को ज्ञापन सौंपकर पचना रोड के कालीकरण और सड़क के गड्ढों को भरकर दुरुस्त कराने की मांग की है। वार्ड पार्षद ने अपने आवेदन में कहा है कि पचना रोड का पूर्व में आरसीसी निर्माण कराया गया था, लेकिन वर्तमान में सड़क की स्थिति को देखते हुए इसका कालीकरण कराया जाना आवश्यक है। सड़क के कई हिस्सों में गड्ढे बने रहने तथा मार्ग के समुचित रूप से दुरुस्त नहीं होने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना...