भागलपुर, अगस्त 22 -- Bhagalpur News: चानन (लखीसराय) से प्रकाश मंडल की रिपोर्ट पशुओं के बचाव व नस्ल सुधार को लेकर रामपुर में पशु अस्पताल का निर्माण कराया गया है। दो मंजिले भवन के साथ ही अन्य सुविधा मौजूद है। लेकिन पिछले एक माह से डॉक्टर नहीं रहने से पशुपालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां तैनात पशु चिकित्सा पदाधिकारी को बाढ़ एरिया मधुबनी में प्रतिनियुक्त किया गया है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र के पशुपालकों को निजी डॉक्टर से इलाज कराना मजबूरी बन गया है। डॉक्टर नहीं रहने से सिर्फ कर्मियों द्वारा कुछ जरूरतमंद लोगों को दवा दी जाती है, परामर्श के लिए निजी डॉक्टर का सहारा लेना पड़ रहा है। पशुधन सहायक, कार्यालय कर्मी, अनुसेवक एवं नाइड गार्ड की कमी पहले से थी, अब डॉक्टर नहीं रहने से पांच पंचायत के लोगों को अपने पशुओं की चिंता सताने लगी ...