Bhagalpur News: लखीसराय : किसानों को धान के पौधे के रोग व बचाव की दी गई जानकारी
भागलपुर, अगस्त 27 -- Bhagalpur News: सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। स्थानीय प्रखंड कृषि कार्यालय में किसान सलाहकारों तथा समन्वयकों के द्वारा धान फसल के विभिन्न रोगों एवं उसके बचाव के उपाय किसानों को बताए गए। अभी धान फसल टिलरिंग की अवस्था में है। इसमें शीथ ब्लाईट, पत्र अंगमारी, झोंका एवं पत्रलांछन रोग होने की संभावना रहती है। मौसम के उतार-चढ़ाव के कारण ये रोग होते हैं और इस पर नजार रखने की जरूरत रहती है। इन रोगों के लक्षण तथा नियंत्रण के उपाय भी बताए गए। रोग रोधी किस्मों के व्यवहार, खेत में जल निकासी के उत्तम प्रबंध आदि के बारे में बताया गया। लखीसराय के सहायक निदेशक पौधा संरक्षण के द्वारा इस आशय का निर्देश पत्र स्थानीय कृषि कार्यालय को दिया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.