Bhagalpur News: लखीसराय : कजरा के प्रसिद्ध दवा व्यवसायी कृष्णनंदन साव का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
भागलपुर, जुलाई 11 -- Bhagalpur News: कजरा (लखीसराय) से वैदेही शरण की रिपोर्ट कजरा के प्रसिद्ध दवा व्यवसायी सह चिकित्सक कृष्णनंदन साव का शनिवार की तड़के निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कृष्णनंदन साव पूरी तरह स्वस्थ थे। शनिवार की सुबह लगभग 4 बजे अचानक हार्ट अटैक आने के कारण उनका निधन हो गया। उनके निधन से चिकित्सा एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। कृष्णनंदन साव लंबे समय से कजरा एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों को चिकित्सा परामर्श और दवा सेवा प्रदान करते रहे। अपने सरल स्वभाव एवं मिलनसार व्यक्तित्व के लिए वह लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही शुभचिंतकों, मरीजों और स्थानीय लोगों का उनके आवास पर तांता लग गया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.