भागलपुर, नवम्बर 7 -- Bhagalpur News: लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं सेवन पर रोक लगाने के लिए उत्पाद विभाग की ओर से विभिन्न स्थानों पर छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान किउल थाना क्षेत्र के हादा मोड़ पर कार्रवाई करते हुए उत्पाद विभाग की टीम ने चार लोगों को गिरफ्तार किया। मौके से कुल 80 लीटर चुलाई शराब और दो मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। उत्पाद अधीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि छापेमारी के दौरान अरविन्द कुमार, पिता स्वर्गीय युगल दास, उपेन्द्र पासवान, पिता स्वर्गीय अनिल पासवान, सन्नी कुमार, पिता कारेलाल चौधरी तथा निगम कुमार, पिता रंजीत पासवान को पकड़ा गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीसराय: उत्पाद की बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में 13 लोग गिरफ्तार सभी आरोपी बेगूसराय जिले के साम्हो थाना क्षेत्र अंतर्गत अकह...