भागलपुर, अक्टूबर 12 -- Bhagalpur News: लखीसराय से मनीष कुमार की रिपोर्ट लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिले में शराबबंदी कानून का अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए उत्पाद थाना की टीम ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान लखना, महिसोना, झिनौरा, मनोहरपुर और नथनपुर सहित विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान शराब बेचने और पीने के आरोप में नौ लोगों को चिह्नित किया गया। इनमें दो लोगों के पास से कुल 19.250 लीटर चुलाई शराब बरामद होने का उल्लेख है।उत्पाद विभाग की छापेमारी रिपोर्ट के अनुसार, कजरा थाना क्षेत्र के लखना गांव में ललन चौधरी के पास से 17.250 लीटर चुलाई शराब बरामद की गई। वहीं, तेतरहाट थाना क्षेत्र के महिसोना मुसहरी में धर्मेंद्र मांझी के पास से दो लीटर चुलाई शराब बरामद हुई। रिपोर्ट में धर्मेंद्र मांझी पर शराब बेच...