Bhagalpur News: लखीसराय :घर लौट रहे व्यक्ति पर हमला, छह नामजद समेत अज्ञात पर प्राथमिकी
भागलपुर, अक्टूबर 1 -- Bhagalpur News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के गढ़ी विशनपुर वार्ड संख्या 13 निवासी माधुरी देवी ने अपने पति विद्यासागर चौधरी के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। आवेदन में छह नामजद समेत दो-तीन अज्ञात लोगों पर पति को जान से मारने की नीयत से हमला करने का आरोप लगाया गया है। थाना अध्यक्ष को दिए आवेदन में माधुरी देवी ने बताया है कि 29 सितंबर की रात करीब आठ बजे उनके पति विद्यासागर चौधरी घर लौट रहे थे। इसी दौरान सकलदेव यादव, रामदेव यादव, कुणाल कुमार, राकेश यादव, सचिन कुमार, कृष्ण यादव सहित दो-तीन अज्ञात लोगों ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि सभी ने मिलकर लाठी-डंडे, ईंट और लोहे के पंजे से उनके पति की आंख, सिर और छाती पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मारपीट के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.