भागलपुर, सितम्बर 16 -- Bhagalpur News: लखीसराय से मनीष कुमार की रिपोर्ट हलसी। हलसी प्रखंड मुख्यालय स्थित आरटीपीएस काउंटर पर बुधवार को उस समय अव्यवस्था की स्थिति सामने आई, जब दोपहर करीब एक बजे तक काउंटर पर एक भी कर्मी मौजूद नहीं मिला। पेंशन से संबंधित कार्य कराने के लिए सुबह से ही पहुंचे दिव्यांग, वृद्ध और अन्य लाभुक घंटों तक कर्मचारी के आने का इंतजार करते रहे। काफी देर तक इंतजार के बाद भी काम शुरू नहीं होने पर कई लाभुकों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा। मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे पंचायत प्रतिनिधियों ने भी काउंटर पर कर्मियों की गैरमौजूदगी पर नाराजगी जताई और वरीय अधिकारियों से जांच कर कार्रवाई की मांग की। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीसराय: आरटीपीएस काउंटर पर नहीं मिले कर्मी, पेंशन के लिए घंटों इंतजार करते रहे दिव्यांग-वृद्धकर...