भागलपुर, अक्टूबर 26 -- Bhagalpur News: लखीसराय से मनीष की रिपोर्ट लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिले में अपराध नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लखीसराय पुलिस की ओर से बीते 24 घंटे में व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस की ओर से जारी संक्षिप्त विवरणी के अनुसार, विभिन्न मामलों में कुल 27 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में हत्या के मामले में तीन, हत्या के प्रयास में तीन, आर्म्स एक्ट में एक तथा शराब की बिक्री और परिवहन के मामले में चार अभियुक्त शामिल हैं। शराब सेवन के मामले में दो और अन्य विविध कांडों में छह अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई। वहीं, वारंट के आधार पर सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 30 लीटर देसी शराब और 14.400 लीटर विदेशी शराब बरामद की। इसके अलावा एक टोटो जब्त किया गया। वारंट निष्पा...