भागलपुर, अगस्त 1 -- Bhagalpur News: लखीसराय से मनीष की रिपोर्ट आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल आयोजन को लेकर शनिवार को समाहरणालय स्थित मंत्रणा सभागार में जिला पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में संबंधित विभागों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वतंत्रता दिवस समारोह की रूपरेखा तय करते हुए सभी विभागों को समय सीमा के भीतर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि मुख्य राजकीय समारोह का आयोजन गांधी मैदान में होगा, जहां सुबह 9:05 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। इसके बाद समाहरणालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, अनुमंडल कार्यालय, जिला परिषद, कवैया थाना और पुलिस लाइन सहित विभिन्न सरकारी कार्यालयों में निर्धारित समय के अनुसार ध्वजारोह...