भागलपुर, अगस्त 31 -- Bhagalpur News: बड़हिया, निज प्रतिनिधि। बच्चों के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी और उनमें एनीमिया की पहचान को लेकर सोमवार को प्रखंड के डुमरी पंचायत स्थित प्रावि गोपालपुर में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। विद्यालय के प्रधान शिक्षक संजय कुमार की देखरेख में आयोजित शिविर में रेफरल अस्पताल की स्वास्थ्य टीम ने 77 छात्र-छात्राओं के हीमोग्लोबिन स्तर की जांच की।

स्वास्थ्य जांच प्रक्रिया जांच के दौरान जिन बच्चों में हीमोग्लोबिन की मात्रा निर्धारित स्तर से कम पाई गई, उन्हें स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयरन-हीमोग्लोबिन की गोलियां निःशुल्क उपलब्ध कराई गई। साथ ही बच्चों को संतुलित खान-पान और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की जानकारी भी दी गई। शिविर में मौजूद रेफरल अस्पताल के चिकित्सक डॉ आशुतोष प्रताप ने कहा कि विद्यालय स्तर पर इस तरह की ...