भागलपुर, जुलाई 15 -- Bhagalpur News: वैदेही शरण की रिपोर्ट कजरा,एक संवाददाता । नमस्ते लखीसराय के बैनर तले आगामी 19 जुलाई रविवार) को केआरके मैदान स्थित लखीसराय टाउन हॉल में जिले के इतिहास में स्नातक मतदाता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता रजनीश रंजन से सीधे संवाद कर अपने सवाल, सुझाव और अपेक्षाएं साझा करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिले के सभी प्रखंडों एवं अनुमंडल कार्यालयों में पंजीकृत स्नातक मतदाताओं को आमंत्रित करने का अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रजनीश रंजन ने बुधवार को सूर्यगढ़ा प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों एवं गांवों का दौरा किया। उन्होंने अरमा मध्य विद्यालय,उच्च विद्यालय पोखरामा उच्च विद्यालय कजरा,उच्च विद्यालय नरोत्तमपुर आदि विद्यालयों में पहुंचकर शिक्षकों, स...