भागलपुर, सितम्बर 6 -- Bhagalpur News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर रविवार को लखीसराय विधानसभा प्रधान कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं की प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष रंजन राय, जिला प्रभारी संजय सिंह एवं जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए पिंकी कुशवाहा ने कहा कि मजबूत संगठन ही प्रभावी जनसेवा का आधार है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की कार्यपद्धति को आत्मसात करते हुए बूथ स्तर तक सक्रियता, समन्वय और संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे विकास: पटेलसेवा संकल्प अभियान जिला प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि अभियान की सफलता ...