Bhagalpur News: लखीसराय: सेन्ट्रल बैंक में शॉर्ट सर्किट से भड़की चिंगारी, उपभोक्ताओं में मची अफरा-तफरी
भागलपुर, जुलाई 10 -- Bhagalpur News: लखीसराय से मनोज कुमार की रिपोर्ट शहर के मुख्य व्यावसायिक केंद्र नया बाजार स्थित सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में शुक्रवार को उस समय अफरा तफरी का माहौल बन गया जब अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण बिजली के बोर्ड से चिंगारियां निकलने लगीं। बैंक परिसर के अंदर धुआं और चिंगारी उठते देख वहां मौजूद उपभोक्ताओं और बैंक कर्मियों में हड़कंप मच गया। लोग अनहोनी की आशंका में तुरंत बैंक से बाहर निकल पड़े । दोपहर के समय बैंक में उपभोक्ताओं की भारी भीड़ थी। कोई पैसे निकालने तो कोई अन्य काम से कतार में खड़ा था। इसी बीच अचानक बैंक के अंदर मुख्य गेट के साइड के समीप लगे बिजली के बोर्ड से तेज आवाज के साथ चिंगारी निकलने लगी और हल्का धुआं फैलने लगा। इसे देखते ही बैंक परिसर के अंदर मौजूद महिला व पुरुष उपभोक्ताओं के बीच भगदड़ जैसी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.