भागलपुर, अगस्त 11 -- Bhagalpur News: लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट आसनसोल-किऊल-बरौनी रेलखंड की प्रमुख ट्रेनों में शामिल 13105/13106 सियालदह-बलिया एक्सप्रेस मंगलवार से अत्याधुनिक एल एच बी (लिंक हॉफमैन बुश) कोच के साथ परिचालन शुरू कर दिया। सियालदह स्टेशन से ट्रेन को फूलों से सजाकर ब्रांड न्यू एल एच बी कोच के साथ रवाना किया गया। नई कोच व्यवस्था शुरू होने से यात्रियों को पहले की तुलना में अधिक आरामदायक और सुरक्षित रेल यात्रा की सुविधा मिलने की उम्मीद है। नई कोच संरचना के तहत ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए गए हैं। इसमें पांच जनरल श्रेणी के कोच, एक एसएलआर कोच, सात स्लीपर कोच और चार एसी कोच शामिल हैं। एल एच बी कोच की खासियत इसकी आधुनिक डिजाइन और बेहतर सुरक्षा व्यवस्था है। पुराने आईसीएफ कोच की तुलना में एल एच बी कोच में यात्रियों के लिए अधिक सुविधाज...