भागलपुर, अगस्त 25 -- Bhagalpur News: लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र के बरतारा गांव में मंगलवार को विषैले सांप के काटने से एक 40 वर्षीय महिला बेहोश हो गई। परिजनों ने अचेतावस्था में उन्हें तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों के समय पर उपचार से उनकी हालत अब स्थिर है। पीड़िता की पहचान बरतारा निवासी मनोज मांझी की पत्नी पुतुल देवी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार पुतुल देवी अपने घर के समीप किसी कार्य में व्यस्त थीं तभी अचानक एक जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। सांप के काटते ही महिला की तबीयत बिगड़ने लगी और वह मौके पर ही अचेत हो गईं। यह भी पढ़ें- राया में महिला को सांप ने डसा परिजनों ने बिना देरी किए उन्हें सदर अस्पताल लखीसराय के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों...