भागलपुर, सितम्बर 27 -- Bhagalpur News: लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के नया बाजार थाना क्षेत्र स्थित हसनपुर मोहल्ले में रविवार को सर्पदंश से 8 वर्षीय किशोरी जख्मी हो गई। घटना के बाद परिजन आनन फानन में उसे सदर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां स्वास्थ्य कर्मियों की देखरेख में उसका उपचार जारी है। जख्मी किशोरी की पहचान हसनपुर मोहल्ला निवासी सुभाष राम की 8 वर्षीय पुत्री अनुष्का कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार किशोरी घर में खेल रही थी। इसी दौरान उसे सांप ने डंस लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले आए।सदर अस्पताल में उपचार के बाद किशोरी की हालत में सुधार बताया जा रहा है। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा उसकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...