भागलपुर, अगस्त 30 -- Bhagalpur News: लखीसराय से मनीष पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देश पर रविवार को जिले के सभी थानों में रॉल-कॉल सह समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान संबंधित थानाध्यक्षों ने पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के कार्यों की गहन समीक्षा की। बैठक में क्षेत्र में विधि-व्यवस्था की स्थिति, अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के निष्पादन तथा पुलिसिंग से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। थानाध्यक्षों ने पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहने और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया। विधि-व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्ती करने, असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखने तथा किसी भी सूचना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। पुलिस अधिकारियों ...