भागलपुर, सितम्बर 26 -- Bhagalpur News: लखीसराय से मनीष की रिपोर्ट नगर थाना क्षेत्र के बालगुदर पेट्रोल पंप के समीप शनिवार को भीषण सड़क हादसे में ऑटो चालक की मौत हो गई, जबकि ऑटो पर सवार आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। बताया जाता है कि ऑटो पर सवार सभी लोग हलसी थाना क्षेत्र के मतासी गांव के रहने वाले थे। वे किसी कार्य से लखीसराय की ओर आ रहे थे। इसी दौरान बालगुदर पेट्रोल पंप के समीप सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में ऑटो ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में ऑटो पर सवार आधा दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से जख्मी बताए जा रहे हैं। द...