भागलपुर, जुलाई 8 -- Bhagalpur News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। शहर की बढ़ती कचरा समस्या के स्थायी समाधान के लिए नगर परिषद की ओर से प्रस्तावित अत्याधुनिक मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) एवं कंपोस्ट प्लांट का निर्माण कार्य शिलान्यास के तीन महीने बाद भी शुरू नहीं हो सका है।

स्थल विवाद बायपास रोड स्थित दामोदरपुर गांव के समीप प्रस्तावित इस कचरा निस्तारण केंद्र को लेकर बड़े दावे किए गए थे, लेकिन अब तक निर्माण कार्य धरातल पर नहीं उतर पाया है। स्थानीय ग्रामीणों के विरोध के बाद नगर परिषद ने अब नई जमीन पर परियोजना शुरू करने की तैयारी शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार प्रस्तावित स्थल के समीप एक विद्यालय तथा कई गांव स्थित हैं। ग्रामीणों ने कचरा निस्तारण केंद्र बनने से पर्यावरण और स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका जताते हुए निर्माण कार्य का विर...