भागलपुर, अक्टूबर 9 -- Bhagalpur News: लखीसराय से मनीष की रिपोर्ट लखीसराय शहर के शहीद द्वार के पास जिला परिवहन पदाधिकारी मुकुल पंकज मणि और एमबीआई नंदन कुमार की संयुक्त टीम ने जिलाधिकारी के निर्देशन में नाबालिग और टोटो चालकों के खिलाफ सघन अभियान चलाया। अभियान का उद्देश्य यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के साथ-साथ यात्रियों की सुरक्षा को मजबूत करना था। पर्व का समय नजदीक आने के कारण शहर में वाहनों की आवाजाही बढ़ गई है। इसे देखते हुए परिवहन विभाग ने नियमों के उल्लंघन पर सख्ती बरतने का निर्णय लिया है। अभियान के दौरान अधिकारियों ने टोटो चालकों के वाहनों और आवश्यक कागजात की जांच की। यह भी पढ़ें- Katihar News: यातायात नियम तोड़े तो कार्रवाई तय, 4.96 लाख का चालान चालकों को सख्त हिदायत दी गई कि निर्धारित उम्र पूरी किए बिना टोटो नहीं चलाएं। अध...