भागलपुर, जुलाई 5 -- Bhagalpur News: लखीसराय से संतोष कुमार की रिपोर्ट विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल एवं नेशनल मेडिकल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को सूर्यगढ़ा प्रखंड के उरैन गांव स्थित दुर्गा मंदिर में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाना था। शिविर में 150 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराया, जबकि कुल 160 मरीजों का पंजीकरण कर उनका इलाज किया गया। शिविर का उद्घाटन विहिप जिलाध्यक्ष सह डीएस डॉ कुमार अमित ने किया। इस अवसर पर उन्होंने संगठन के सामाजिक प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाना एक पुनीत कार्य है। शिविर में जिले के अनुभवी चिकित्सक की टीम ने अपनी सेवा प्रदान...