Bhagalpur News: लखीसराय: विश्व हृदय दिवस पर चिकित्सकों ने निकाला जागरूकता मार्च
भागलपुर, सितम्बर 29 -- Bhagalpur News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। विश्व हृदय दिवस के अवसर पर मंगलवार को शहर में चिकित्सकों एवं मेडिकल व्यवसाय से जुड़े लोगों ने जागरूकता मार्च निकाला। विद्यार्थी चौक से निकला पैदल मार्च शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरा। इस दौरान जगह-जगह रुककर चिकित्सकों ने लोगों को हृदय रोग से बचाव और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विनीत कुमार , डॉ मंजरी के साथ-साथ लायंस क्लब, रोटरी क्लब, रेड क्रॉस सोसाइटी और आईएमए से जुड़े चिकित्सकों के अलावा पेंशनर समाज, माध्यमिक शिक्षक संघ तथा मेडिकल एसोसिएशन से जुड़े दुकानदारों ने भी भाग लिया। चिकित्सकों ने कहा कि नियमित शारीरिक गतिविधि और पैदल चलना हृदय को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। लोगों को प्रतिदिन कुछ समय पैदल चलने, संतुलित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.