भागलपुर, सितम्बर 26 -- Bhagalpur News: लखीसराय से मनीष की रिपोर्ट जिला परिषद सभागार में शनिवार को वीबीजीरामजी के अंतर्गत विकसित ग्राम पंचायत योजना से संबंधित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को योजना के प्रभावी क्रियान्वयन तथा ग्राम पंचायतों के समग्र एवं सुनियोजित विकास की प्रक्रिया से अवगत कराना है। प्रशिक्षण के दौरान विकसित ग्राम पंचायत योजना के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रतिभागियों को ग्राम पंचायतों की स्थानीय आवश्यकताओं और उपलब्ध संसाधनों के आधार पर विकास की प्राथमिकताएं तय करने की जानकारी दी गई। साथ ही विभिन्न योजनाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा पंचायत स्तर पर प्रभावी विकास कार्ययोजना तैयार करने के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। यह भी ...