Bhagalpur News: लखीसराय: रोको-टोको अभियान चलाकर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की हुई जांच
भागलपुर, अक्टूबर 26 -- Bhagalpur News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। पुलिस अधीक्षक लखीसराय के निर्देशानुसार बीती रात जिले में अपराध नियंत्रण और मद्य पदार्थों सहित प्रतिबंधित वस्तुओं के परिवहन पर रोक लगाने के उद्देश्य से रोको-टोको अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं और वाहनों की सघन जांच की। अभियान के तहत वाहनों को रोककर उनकी जांच की गई, ताकि अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके। पुलिस का उद्देश्य शराब के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के साथ-साथ आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण रखना और विधि-व्यवस्था बनाए रखना है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अपराध नियंत्रण और अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए इस तरह का जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीसराय: रोको-टोको अभियान के तहत संदिग्ध व्यक्तियों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.