भागलपुर, नवम्बर 3 -- Bhagalpur News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। आगामी दीपावली, काली पूजा एवं छठ महापर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर लखीसराय पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी है। पुलिस अधीक्षक प्ररणा कुमारी के निर्देशानुसार विगत रात्रि जिले में विशेष रोको-टोको अभियान चलाया गया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों एवं वस्तुओं की सघन जांच की गई।अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्व-त्योहार के दौरान मद्य पदार्थों एवं प्रतिबंधित वस्तुओं के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के साथ आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण रखना है। पुलिस बल ने विभिन्न स्थानों पर वाहनों को रोककर उनकी जांच की तथा संदिग्ध रूप से घूम रहे लोगों से पूछताछ की।पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर अभियान के दौरान दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की विशेष रूप से जांच की गई। साथ ही व...