भागलपुर, सितम्बर 1 -- Bhagalpur News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। मद्य पदार्थों एवं प्रतिबंधित वस्तुओं के अवैध परिवहन पर रोक लगाने तथा अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से लखीसराय पुलिस द्वारा विगत रात्रि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 'रोको-टोको अभियान' चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं एवं वाहनों की सघन जांच की।

अभियान का उद्देश्‍य रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर वाहनों को रोककर जांच की। इस दौरान दोपहिया, चारपहिया समेत अन्य वाहनों की तलाशी ली गई। वाहन चालकों से आवश्यक कागजात की भी जांच की गई। संदिग्ध परिस्थितियों में आवागमन करने वाले लोगों से पूछताछ कर उनकी गतिविधियों की जानकारी ली गई। पुलिस के अनुसार अभियान का मुख्य उद्देश्य शराब एवं अन्य ...