भागलपुर, अक्टूबर 11 -- Bhagalpur News: कजरा, लखीसराय से मनीष रेलवे परिसरों और रेल पटरियों की सुरक्षा मजबूत करने के उद्देश्य से रेल प्रशासन द्वारा कजरा रेलवे स्टेशन से समपार फाटक संख्या 28ए तक पटरी की घेराबंदी कराई गई है। सुरक्षा के लिहाज से उठाए गए इस कदम से रेल परिसर में अनधिकृत आवाजाही पर रोक लगाने में मदद मिलेगी। हालांकि, घेराबंदी के कारण मदनपुर-केशोपुर सहित आसपास के गांवों के लोगों के सामने आवागमन की समस्या उत्पन्न हो गई है। खासकर स्कूली बच्चों और रेलवे स्टेशन से सामान लेकर लौटने वाले यात्रियों को परेशानी हो रही है। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए स्थानीय लोगों ने बीच बाजार में रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कराने की मांग की है। रेल प्रशासन ने रेलवे परिसर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए घेराबंदी कराई है। इससे पहले पटरी की घेराबंदी के बीच क...