Bhagalpur News: लखीसराय: रेलवे पटरी पर बाइक चढ़ाने के दौरान फिसला युवक, घायल
भागलपुर, सितम्बर 11 -- Bhagalpur News: लखीसराय से मनीष की रिपोर्ट बड़हिया,निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र स्थित डुमरी हाल्ट के समीप शुक्रवार को रेलवे लाइन किनारे बाइक लेकर गुजर रहा एक युवक असंतुलित होकर गिर पड़ा। हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल की पहचान शेखपुरा जिले के घाटकुसुंभा निवासी राजेश कुमार के रूप में हुई। जानकारी अनुसार बाढ़ के पानी के कारण डुमरी हाल्ट के समीप अंडरपास पुलिया में पानी भर गया है, जिससे टाल क्षेत्र की ओर जाने वाला रास्ता अवरुद्ध हो गया है। ऐसे में आवागमन के लिए कई बाइक सवार रेलवे पटरी के रास्ते आवाजाही कर रहे हैं। इसी क्रम में राजेश कुमार बाइक को रेलवे पटरी पर चढ़ाने का प्रयास कर रहे थे। पटरी के किनारे मिट्टी गीली होने के कारण बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वे बाइक समेत नीचे जा गिरे। दुर्घटना में उन्हें गंभीर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.