भागलपुर, जुलाई 2 -- Bhagalpur News: लखीसराय से मनीष की रिपोर्ट बालिका विद्यापीठ परिसर स्थित बाल भवन में गुरुवार को रेड डे कार्यक्रम का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नर्सरी से लेकर दूसरी कक्षा तक के बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेते हुए रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। विद्यालय की प्राचार्या कविता सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को लाल रंग से जुड़े फलों एवं सब्जियों के पोषण मूल्य और उनके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी देना था। विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को बताया गया कि लाल रंग के खाद्य पदार्थ शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ स्वास्थ्य की दृष्टि से भी लाभकारी होते हैं। इस दौरान बच्चों ने मनमोहक नृत्य, कविताओं और रचनात्मक प्रस्तुतियों के जरिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उनकी ...