भागलपुर, जुलाई 31 -- Bhagalpur News: चानन, निज संवाददाता। कुंदर- बन्नु बगीचा नहर में पानी आने एवं रूक - रूक कर हो रहे बारिश से किसानों ने धान की रोपनी शुरू कर दी है। बारिश के बाद अब धन रोपनी भी कई जगह शुरू हो गई है। यह भी पढ़ें- Banka News: बदलते मौसम में धान की खेती बनी चुनौती, घटी किसानों की आमदनीकिसानों की मेहनत इटौन पंचायत के रामपुर बहियार में किसान धन रोपनी करने में जुट गए हैं। रामपुर के किसान सुलेन सिंह, संजीव सिंह, कारू सिंह, श्रवण मंडल, मीरा देवी, आरती देवी, मीरा देवी आदि ने बताया कि बिचड़ा तैयार था, अब धनरोपनी शुरू हो गया है। लेकिन इन लोगों को टीस इस बात की थी कि सरकार द्वारा सही किसानों को बीज सहित अन्य लाभ नहीं दिया जाता है।सरकारी लाभ का अभाव सरकार द्वारा मिलने वाले लाभ से महरूम रहने के बाद भी खेती पूरी ईमानदारी के साथ करते हैं।...