भागलपुर, अगस्त 7 -- Bhagalpur News: लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के पुरानी बाजार चितरंजन रोड स्थित कांग्रेस जिला कार्यालय में गुरुवार को बिहार युवा कांग्रेस चुनाव के तहत सदस्यता अभियान की सफलता के लिए बैठक का आयोजन किया गया। संचालन पूर्व युवा जिलाध्यक्ष प्रभात कुमार ने किया। जिसमें बिहार युवा कांग्रेस चुनाव के प्रदेश प्रभारी रामाश्रय चौहान एवं जोनल प्रभारी देवराज यादव ने जिले के विभिन्न पदों के लिए नामांकन कर चुके सभी उम्मीदवार से मुलाकात किया और सदस्यता अभियान को सफल बनाने का आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव के लिए सदस्यता अभियान शुरूबैठक में चर्चा जोनल प्रभारी देवराज यादव ने बताया कि युवा कांग्रेस की सदस्यता के लिए आवेदक की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज ...