Bhagalpur News: लखीसराय: यातायात डीएसपी ने गश्ती दल का लिया जायजा
भागलपुर, जुलाई 19 -- Bhagalpur News: लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देश पर जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से रात्रि गश्ती व्यवस्था की सघन निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में विगत रात्रि पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) अजय कुमार ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों का भ्रमण कर रात्रि गश्ती, ओडी एवं डायल-112 पर तैनात पुलिस बल की कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएसपी ने विभिन्न चेक पोस्टों एवं प्रमुख चौक-चौराहों पर तैनात पुलिसकर्मियों की उपस्थिति, सतर्कता और ड्यूटी के निर्वहन की समीक्षा की। उन्होंने डायल-112 टीम की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता का भी आकलन किया तथा पुलिसकर्मियों को हर परिस्थिति में मुस्तैद रहकर आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस दौरान रात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.