भागलपुर, अगस्त 26 -- Bhagalpur News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को शहर में निकाले गए जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। जुलूस के निर्धारित मार्ग पर जगह-जगह पुलिस बल के साथ मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रखी और लोगों को शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ने का निर्देश देते रहे। थानाध्यक्ष अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल जुलूस के साथ चल रहा था। पुलिसकर्मियों द्वारा जुलूस में शामिल लोगों की सुरक्षा के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को भी नियंत्रित किया जा रहा था। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीसराय : मिलादुन्नबी जुलूस को लेकर शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी...