भागलपुर, अगस्त 23 -- Bhagalpur News: लखीसराय, से मनीष कुमार सिन्हा की रिपोर्ट शहर के वार्ड नंबर 31 स्थित नया बाजार, बाजार समिति मोहल्ला में पीर बाबा के पीछे पईन के पास रविवार को मिट्टी के नीचे शिवलिंग मिलने की सूचना के बाद स्थानीय लोगों में कौतूहल मच गया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय महिलाओं और श्रद्धालुओं ने शिवलिंग की पूजा-अर्चना शुरू कर दी। बताया गया कि पईन के पास एक महिला बकरी को चारा देने के दौरान वहां से गुजर रही थी। इसी दौरान महिला का पैर वहां पड़े पत्थर से टकरा गया। महिला ने पास में खेल रहे तीन बच्चों को बुलाया और वहां पड़े पत्थर व घास हटाने को कहा। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पूर्णिया: तीर्थेश्वर नाथ मंदिर शिवभक्तों के लिए आस्था का केंद्र महिला की बात पर बच्चा कौशल कुमार, अभिषेक कुमार और राजबीर कुमार ने आ...